✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पेड़ पर इस हाल में मिला युवक का अर्धनग्न शव, हत्या या आत्महत्या..?

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: March 20, 2022,
Updated: 2:46 PM

लोहरदगा (LOHARDAGA) - कुडू थाना क्षेत्र के सुन्दरु और ओपा गांव के सिमाना पर स्थित जरजट्टा कटहल मैदान जंगल में रविवार की सुबह पुलिस ने युवक का शव संदिग्ध और अर्धनग्न हालत में पेड़ पर लटका बरामद किया है. शव की पहचान बड़की चापी निवासी फुलदेव उरांव के पुत्र महावीर उरांव 18 वर्ष के रूप में हुई है.  

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक पिता ने महावीर को गाय चराने के लिए कहा था. इससे नाराज़ होकर लोहरदगा बीएस कालेज बीए प्रथम वर्ष का छात्र महावीर उरांव बीते वर्ष 7 नवंबर 2021 की सुबह 11 बजे घर से निकला था. जब वो काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की. रिश्तेदार और दोस्तों के यहां कई दिनों तक खोजबीन के बाद युवक के पिता ने 15 नवंबर को कुडू थाना में आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाईं थी. अंत में करीब 6 माह बाद बरगद के पेड़ पर उसका अर्धनग्न  शव लटकता मिला. पिता ने कपड़े से उसकी पहचान की है. पुराने होने के कारण शव सड़ कर पूरी तरह सूख गया है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की मौत बहुत पहले हुई होगी. हालांकि नग्न अवस्था में शव होने के कारण मामला संदेहास्पद माना जा रहा है. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. इन्स्पेक्टर सह थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया कि पिता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार युवक गाय चराने के लिए बोलने से नाराज़ होकर घर से निकला था. इससे यह प्रतीत होता है कि मामला आत्महत्या का हो सकता है. लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी. 

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.