दुमका (DUMKA) - दुमका शहर के डंगालपाड़ा मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. ताला तोड़कर चोर ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया और दान पेटी सहित ट्रक का ताला तोड़कर चांदी के कई मुकुट सहित लगभग एक लाख रुपए मूल्य के समान की चोरी कर ली गई. ताला टूटने और आवाज सुनकर मंदिर के बगल में घर में रहने वाले एक परिवार को शक हुआ. उसने कई लोगों को फ़ोन पर इसकी सूचना दी. लोग एकत्रित हुए तो एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा गया जबकि अन्य फरार हो गए.
चोर को बांध कर पुलिस को दी गई सूचना
बता दें कि लोगों ने चोर को बांध कर रखा और इसकी सूचना नगर थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को लेकर थाना चली गई. फिलहाल पुलिस चोर से पूछ ताछ कर रही है.
रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका
