☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दो बच्चों के साथ कुआं में कूदी महिला, दोनों बच्चों की मौत

दो बच्चों के साथ कुआं में कूदी महिला, दोनों बच्चों की मौत

गिरीडीह (GIRIDIH) : जिले के देवरी थाना क्षेत्र के देवरी गांव में एक महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. इस घटना में दोनों बच्चों की मौत हो गयी. जबकि महिला मामूली रूप से घायल हुई है. बताया जाता है कि देवरी गांव निवासी प्रमोद यादव की पत्नी 25 वर्षीय ममता देवी ने अपने दोनों बच्चों के साथ घर के पास स्थित एक कुएं में छलांग लगा दी. घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है.

देवरी थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बताया गया कि ममता देवी अपने दोनों बच्चे 5 वर्षीय सुहानी कुमारी और 2 वर्षीय पुत्र रिंकू कुमार के साथ कुएं में कूदी. जानकारी मिलते ही परिजन पहुंचे और तीनों को कुएं बाहर निकाला और सीएससी देवरी लाया गया . अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. वहीं ममता देवी का इलाज चल रहा है. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दी है.

रिपोर्ट : दिनेश कुमार ,गिरीडीह

Published at:18 Mar 2022 02:13 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.