✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:15:58 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  शुक्रवार, दिनांक 18मार्च 2022को रांची  के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -

चोर होने के संदेह में भीड़ ने युवक को पीट पीट कर मार डाला – दुमका में मुफस्सिल थाना के दासोराय पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को तड़के तीन बजे भीड़ ने चोर के संदेह में एक युवक की जम कर पिटाई कर दी. इधर मारपीट की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने  युवक को गंभीर अवस्था में  दुमका अस्पताल पहुंचाया जहां सुबह दस बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. (दैनिक जागरण)

राज्यपाल ने लौटाया भीड़ हिंसा व माब लिंचिंग निवारण विधेयक – राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड भीड़ हिंसा एवं मॉब लिंचिंग निवरण विधेयक  2021 राज्य सरकार को वापस कर दी. उन्होंने इस विधेयक के कुछ बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज करते हुए उसमें संशोधन करने को कहा है. (दैनिक जागरण)

अब दो दिन ड्राई डे, नहीं बिकेगी शराब - राज्य में सभी शराब की दुकानें अब दो दिनों तक बंद रहेगी. पहले सिर्फ 18 मार्च को ड्राई डे घोषित किया गया था. अब 19 मार्च को भी ड्राई डे घोषित किया गया है. (दैनिक जागरण)

चौपारण में गैस कटर से एटीएम काट 26 लाख ले गए चार चोर : चौपारण में जीटी रोड स्थित एसबीआई – चौपारण में जीटी रोड स्थित एसबीआई की एटीएम को गैस कटर से काट कर चोरों ने 26 लाख रुपए उड़ा लिए. चोरी गुरुवार तड़के करीब तीन बजे हुई. (दैनिक भास्कर)

लोहरदगा की बरही में होती है अनोखी ढेला मार होली – जिले के सेन्हा प्रखंड के बरही चटकपुर गांव की ढ़ेला मार होली जिला भर में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में फेमस है. साल संवत के दूसरे दिन खूंटा उखाड़ने वाले को ढ़ेला मारने की प्रथा है. मुस्लिम भी खूंटा उखाड़ने के लिए आते हैं. (प्रभात खबर)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.