चतरा (CHATRA) : सिमरिया प्रखंड के जांगी पंचायत के चौराही जांगी निवासी जय प्रकाश यादव और विरेन्द्र यादव द्वारा अपनी दबंगता के बल पर गांव के ही सीताराम यादव के केवाला से रैयती जमीन खरीदी गयी. अब जेसीबी मशीन से कुआं खुदाई को लेकर दोनों गुटों में विवाद चल रहा है. उक्त भूमि पर मनरेगा योजना के तहत कुआं खुदाई करने का मामला प्रकाश में आया है.
इस बाबत सीताराम यादव के द्वारा थाना में शिकायत की गई. थाना प्रभारी ने मामला जमीन और मनरेगा से संबंधित होने के कारण अंचल व प्रखंड प्रशासन के पास भेज दिया. पीड़ित ने बीडीओ को आवेदन देकर काम रोकने की गुहार लगाई. इसके बाद बीडीओ नीतू सिंह के द्वारा जांच कराई गई जिसमें बिरेंद्र यादव के नाम से कोई भी कुआं की प्रशासनिक स्वीकृति नहीं देने की बात कही गई. जानकार सूत्रों का कहना है कि कुआं खुदाई का काम नहीं रोका गया तो दोनों पक्षों में कभी भी बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है. इधर इस मामले में सीताराम यादव के द्वारा डीसी और डीडीसी को आवेदन देकर इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई है.
रिपोर्ट : नन्दकिशोर यादव , चतरा
