रांची (RANCHI) : रिम्स के सेंट्रल इमर्जेन्सी में फिर एक बार मरीज के परिजन और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. बरियातू थाना पुलिस और रिम्स में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बीएसएफ़ जवान को समझा बुझा कर मामला को शांत कराया. कुछ देर के लिए सेंट्रल ईमर्जेन्सी में हंगामा से अफरा तफरी का माहौल बन गया. हालांकि इस मामले में न तो रिम्स प्रबंधन और बरियातू थाना पुलिस कुछ भी बोलेने का तैयार है.
क्या है मामला
गुरुवार को एक बीएसएफ जवान अपने किसी परिजन के साथ रिम्स आया था. लेकिन जैसे ही आयुष्मान भारत काउन्टर पर वह पहुंचा, किसी बात को लेकर पहले कर्मियों के साथ उसकी बहस हो गई. इसके बाद वहां मौजूद रिम्स के गार्ड और सैप जवानों ने उसके साथ धक्का मुक्की किया. धक्का मुक्की के दौरान पुलिस शिविर का दरवाजा भी टूट गया है. हालांकि इस संबंध में रिम्स प्रबंधन कुछ भी बयान देने से परहेज कर रहा है. वहीं रिम्स के सेंट्रल इमर्जेन्सी में मौजूद एक पत्रकार के साथ भी सुरक्षा कर्मियों ने दूरव्यवहार किया है.