रांची (RANCHI) : पंचायत सचिव अभ्यर्थी का आंदोलन एक मात्र छात्र अर्जुन के द्वारा जारी है. राजभवन के समक्ष बैनर लगाकर अकेले ही गढ़वा जिले का अर्जुन होली में भी घर नहीं जाकर धरना पर बैठा है. लगभग सभी छात्र घर की ओर पर्व में रुख कर लिए हैं. पंचायत सचिव अभ्यर्थी 17 मार्च को तमाम मंत्रियों के आवास पर जाकर उन्हें होली की शुभकामनाए देंगे. अभ्यर्थीअर्जुन ने कहा कि हमें तबतक घर नहीं जाना जबतक हाथ में नियुक्ति नहीं आ जाती. मंत्री और सभी पक्ष और विपक्ष के विधायक विधानसभा में होली खेल रहे थे, तो हमारी नियुक्ति दोनों मिलकर क्यों नहीं कर सकते.
