गिरिडीह (GIRIDIH) : इन दिनों जिसे देखो, वही त्यौहार के मूड में नजर आ रहा. सामाजिक संस्थाओं और राजनीतिक दलों की ओर से भी होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे. इसी कड़ी में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद डुमरी के बैनर तले डुमरी केबी हाई स्कूल के मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में बुजुर्ग और युवा वर्ग के लोग मौजूद रहे. यहां लोगों ने अबीर खेल कर होली मिलन समारोह का आनंद लिया. इस दौरान वक्ताओं ने होली की विशेषता के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि होली का त्यौहार सभी द्वेष को भूलाने का सुंदर मौका है. इस दिन अबीर लगाकर गले मिलकर लोग पुरानी दुश्मनी को भूल जाते हैं और एक हो जाते हैं.
रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरीडीह
