गुमला (GUMLA) : गुमला जिला में अफीम के तस्करों पर गुरुवार को शिकंजा कसा गया. चैनपुर प्रखण्ड अंतर्गत कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ीकोंना गांव में करीब एक एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया है. नष्ट किए गए अफीम की कीमत लगभग 70 लाख रुपए आंकी जा रही है. मामले में एक नामजद अभियुक्त के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार भू स्वामी खूंटी में रहता है. वहीं से वह अफीम बीज लाया था. पहली बार अफीम की खेती की गई थी, फूल आ रहे थे और कुछ दिनों के बाद उसे चीरा लगाकर बाहर भेजने की तैयारी की जा रही थी. लेकिन इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर 1 एकड़ में लगे फसल को नष्ट कर दिया. आपको बता दें कि इस अभियान में चैनपुर एसडीपीओ सिरिल कुमार मरांडी, कुरुमगढ़ थाना प्रभारी नीतीश कुमार, सैट के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
रिपोर्ट : संजय सिंह गुमला
