धनबाद (DHANBAD) : ट्रेनों में बुधवार को होली की भीड़ उमड़ी. बिहार जाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग बुधवार को धनबाद स्टेशन पहुंचे. गंगा दामोदर की अनारक्षित बोगियों में जगह पाने के लिए जाने वालों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी. सीट पाने की ललक में यात्री आरक्षित बोगियों में भी जड़ गए. आरक्षण लेने वाले लोगों ने हो हल्ला किया तो आरपीएफ ने उन्हें उतारा.
गंगा दामोदर के साथ-साथ मौर्य एक्सप्रेस में भी धनबाद स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ी. आज भी ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है, हालांकि रेलवे में कई स्पेशल ट्रेन यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए शुरू किया है, लेकिन जाने वाले लोगों की संख्या इतनी ज्यादा है कि जगह मिलना कठिन हो रहा है. बता दें कि लगातार दो साल बाद लोगों को बिना किसी पाबंदी के होली मनाने की छूट मिली है. इस वजह से भी लोग अपने पैतृक गांव या अपने संबंधियों के यहां जाने के लिए आतुर हैं. वैसे कोयलांचल में होली का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है, पूरा वातावरण होलीमय में हो गया है.
