✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अलर्ट मोड में रांची पुलिस, होली और शब ए बारात पर हुडदंगियों की खैर नहीं

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:30:33 PM

रांची (RANCHI) : होली और शब ए बारात पर्व को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी. पुलिस ने इसके लिए तैयारी कर ली है. वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को कई दिशा निर्देश दिए हैं.

 एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने रांची जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठ कर होली और शब ए बारात पर्व पर ढिलाइ नहीं बरतने की हिदायत दी है. उन्होंने सभी थानेदार को क्षेत्र में शांति कायम रखने को लेकर कई दिशा निर्देश दिए हैं. उन्होंने प्रभारियों को हुड़दंगियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही.

सोशल मीडिया पर रहेगी नजर  
एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि होली और शब ए बारात को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर है. सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक माहौल खराब करने वाला पोस्ट डालने पर दोषी पर कड़ी कार्रवाई किया जाएगी. इसके अलावा होली पर किसी तरह के नशा का बिक्री या खरीद करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी.

CCTV सहित अन्य उपकरणों से शहर पर रहेगी नजर   

सुरेन्द्र कुमार झा ने बताया कि रांची शहर में पर्व पर किसी तरह की कोई सुरक्षा चूक न हो इसके लिए पुलिस ने कमर कस ली है. उन्होंने बताया कि रांची में विभिन्न जगहों पर लगे CCTV के अलावा ड्रोन सहित कई उपकरणों से हुडदंगियों पर नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारा का पर्व है. सब लोग इसे मिल जुल कर मनाए. बैठक में सिटी एसपी सौरभ और ग्रामीण एसपी नौशाद आलम भी उपस्थित थे.      

रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची        

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.