✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें........

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:27:21 PM

धनबाद(DHANBAD) -  यात्रियों की संख्या और  स्टेशन पर टिकट की मांग बढ़ने  की वजह से  रेलवे ने अतिरिक्त काउंटर खोलने की घोषणा की है.  यात्रियों की सुरक्षा का भी खास बंदोबस्त किया जा रहा है.  सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक ना हो, इसके लिए स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल को अधिक संख्या में तैनात किया गया है.  अतिरिक्त सतर्कता के लिए प्रमुख स्टेशनों पर डॉग स्क्वायड के साथ आरपीएफ तैनात हैं, महिला यात्रियों की सुविधा के लिए आरपीएफ की महिला बटालियन को भी सक्रिय कर दिया गया है. 

धनबाद(DHANBAD) - कोयलांचल पर होली का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है.बोले भी क्यों नहीं ,दो साल बाद जो मानाने की छूट मिली है.  जिस सड़क से गुजरिये  रंग -अबीर लगाए लोग  दिख जा रहे है.  बाजारों में भीड़ -भाड़ बढ़ गई है.  शराब की दुकानों में लंबी -लंबी लाइने दिखने लगी है.  अभी से ही लोग घर में स्टॉक करने में जुट गए है.  बाजार अथवा सड़क किनारे रंग- पिचकारी की दुकानें  सज गई है.  जगह -जगह होली मिलन समारोह के आयोजन हो रहे है. लग रहा है जैसे हर आयोजक  दूसरे से कंपटीशन कर रहे है.  होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में भीड़ जुट रही है. 2 साल बाद कोरोना  ने लोगों को होली खेलने की आजादी दी है ,जिसका लाभ उठाने में कोई पीछे नहीं दिख रहा है

धनबाद(DHANBAD) - बी आई टी ,सिंदरी तृतीय वर्ष के छात्रों के कलाकृति क्लब पेंटिग विंग ने कलाकृति प्रतियोगिता " भिन्न चित्रों " का आयोजन किया.  यह  प्रतियोगिता "वॉल पेंटिग" की थी.  जिसमें प्रतियोगी को दीवार पर पेंटिग करनी थी,  प्रतियोगिता का विषय " विज्ञान और प्रद्योगिकी उन्नति" था.  जिससे  छात्र कलात्मक और इंजीनियरिंग प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है.  यह प्रतियोगिता सभी कोविड प्रोटोकॉल के नियमों के तहत  की गई थी और सुरक्षा के सभी उपाय किए गए थे. 

धनबाद(DHANBAD) - होली पर बोनस की मांग को लेकर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल(SNMMCH)  के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है.  सुबह से ही सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और अस्पताल के बाहर बैठ गए. अस्पताल में सफाई नहीं होने के कारण सभी वार्डों में गंदगी पसरी है.  मरीजों का वाशरूम जाना मुश्किल हो गया है.  मरीज और उनके परिजन परेशान है. सफाई कर्मियों का कहना है कि पिछलेएक साल से उन्हें पर्व के अवसर पर बोनस नहीं दिया जा रहा है

धनबाद(DHANBAD)- कोलनेट में कोई भी शिकायत नहीं , अचानक सैप लागू कर दिया गया.किसी तरह का कोई प्रशिक्षण सैप शुरू करने से पहले न किसी अधिकारी को दिया गया, न ही किसी कर्मचारी को , फिर भी कोल् इंडिया में  सिस्टम लागू  कर दिया गया.यह जानने की कोशिश नहीं की गई कि इससे कितनी परेशानी हो रही है,और इसके निदान क्या है. कोल इंडिया की विभिन्न इकाइयों; मसलन बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल आदि में बीते कुछ  महीनों से वेतन भुगतान कोल नेट के जरिए सैप से किया जा रहा है.  

धनबाद(DHANBAD) - गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार करने में धनबाद पुलिस को सफलता मिली है.  13 मार्च को गोविंदपुर के मेवाड़ होटल के पास खड़े वाहनों से अपराधियों द्वारा डीजल चोरी की जा रही थी.  वाहन चालको के विरोध करने पर अपराधी कार से फरार हो गए, फिर 15 मार्च को देर रात डकैती की योजना बनाते 5 बदमाशों को भितिया  पुल के पास से गिरफ्तार किया गया.  पकड़े गए अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल ,जिंदा कारतूस के साथ दो  कार बरामद किए गए.  गिरफ्तार बदमाशों में प्रदीप हाजरा, ओम प्रकाश रजवार, दीपक सिंह, पंकज महतो  और कलीम मियां शामिल है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.