गिरिडीह(GIRIDIH): बुधवार को झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र गिरिडीह के डुमरी के खुद्दीसार में दो स्कूल का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे मन लगाकर पढ़ें ताकि आगे चलकर राज्य के विकास में अपना योगदान दे सकें. इस दौरान उन्होंने खुदीसार पंचायत के गुलीडाडी गांव मे ग्रामीण जलापुर्ति योजना का शिलान्यास भी किया. वहीं पत्रकारों के द्वारा पंचायत चुनाव के मामले में पूछने पर कहा कि अभी सत्र चल रहा है. सत्र खत्म होते ही झारखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल बज जाएगा और झारखंड में चार चरणों में पंचायत चुनाव होने के संकेत दिऐ हैं. इस दौरान बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थें.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह