☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING: कोयले के वर्चस्व को लेकर फायरिंग, जमकर हुई मारपीट, कई घायल, वाहनों में तोड़-फोड़

BIG BREAKING: कोयले के वर्चस्व को लेकर फायरिंग, जमकर हुई मारपीट, कई घायल,  वाहनों में तोड़-फोड़

धनबाद(DHANBAD): बुधवार को मैथन ओपी क्षेत्र के कालीमाटी धौड़ा स्थित कोयला के अवैध डिपो में दिन के उजाले में कोयला माफिया अमन सिंह के गुर्गों द्वारा कोयला उठाव को लेकर गोलियां चलाई गई. साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ मारपीट भी की गई. इस कांड में आरोपियों द्वारा आधा दर्जन से अधिक दो पहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया. कोयला चोरों का मनोबल इस कदर सर चढ़कर बोल रहा है जिसकी कल्पना नही की जा सकती. घटना की खबर पाकर मैथन, चिरकुंडा व गलफरबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां ग्रामीणों का भारी विरोध का सामना भी करना पड़ा. हालांकि, कोयला चोर मौके पर से भागने में सफल रहे. वहीं पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को ट्रैक्टर में लादकर थाना ले आई है. साथ ही किसी तरह की गोली चलने व घायल होने की बातों से इंकार कर रही है. पुलिस भले ही ऐसी किसी घटना से इंकार करे, लेकिन तस्वीरें बयान करने के लिए काफी है.

अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर

जानकारी के अनुसार,  बुधवार दोपहर मैथन ओपी क्षेत्र के कालीमाटी धौड़ा स्थित कोयला माफिया अमन सिंह द्वारा पुलिस के संरक्षण में कोयला का अवैध डीपो चलाया जा रहा है, जहां कोयला उठाव को लेकर अमन सिंह के गुर्गों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई. झड़प इस हद तक पहुंच गई कि वर्चस्व कायम करने को लेकर अमन सिंह के गुर्गों द्वारा दिन के उजाले में कई राउंड गोलियां चलाई गई. साथ ही दोनो ओर से जम कर मारपीट हुई. जिसमे कई लोगो के घायल होने की सूचना है. इधर मारपीट के दौरान वहां पड़े बाइक पर भी गुस्सा उतारा गया और आधा दर्जन से अधिक दो पहिया वाहनों को क्षति पहुंचाया गया. इस पूरे प्रकरण को लेकर स्थानीय ग्रामीण सह झामुमो नेता राम नाथ सोरेन ने मीडिया से बातचीत के क्रम में बताया कि अमन सिंह के गुर्गों द्वारा दिन के उजाले में गोलियां बरसाई गई जो ये दर्शाता है कि किस हद तक कोयला चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है पुलिस का खौफ किसी तरह का नही है. वही राम नाथ सोरेन ने पुलिस प्रशासन से सख्त कारवाई करने की मांग की है, अन्यथा आने वाले दिनों में मैथन ओपी का घेराव ग्रामीणों के साथ मिलकर वो करेंगे. जल्द ही स्थानीय पुलिस प्रशासन इस पर नकेल नहीं कसा गया तो किसी दिन बड़ी घटना घट सकती है.

रिपोर्ट: विनोद सिंह, निरसा(धनबाद)  

Published at:16 Mar 2022 06:33 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.