✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साइबर अपराधियों का नया तरीका : क्लोन बनाकर 20 सेकंड में बैंक खाते से उड़ा लेते हैं सारा पैसा, 10 गिरफ्तार,

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:30:25 PM

देवघर(DEOGHAR): अगर आप किसी भी जगह अपने मोबाइल से upi के माध्यम से पेमेंट करते हैं तो सावधान हो जाइए, नहीं तो मात्र 20 सेकंड में आपके बैंक खाते से पैसा साइबर ठगों द्वारा उड़ा लिया जाएगा. इतना ही नहीं अगर आप ट्रेवल कर रहे है या फिर किसी खास चीज़ या अन्य की जानकारी गूगल मैप के जरिए लेना चाहते हैं तो विशेष सतर्कता बरतें. गूगल मैप में खोजने के बाद कभी भी दिए हुए नंबर के बीच मे डॉट लगे नम्बरों पर कॉल न करें. इससे भी आपका बैंक खाता शून्य हो जाएगा. अब साइबर अपराधियों की नज़र इसी तरह से ठगी करने पर केंद्रित हो गया है.

10 शातिर साइबर अपराधियों को किया गया गिरफ्तार

ऐसे ही मामलों में देवघर एसपी धनंजय कुमार सिंह को मिली सूचना के आधार पर साइबर पुलिस की टीम ने जिला के मधुपुर और पालाजोरी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 10 शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने 22 मोबाइल, 32 सिम और 14 एटीएम कार्ड बरामद किया है. पूरी जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार सभी शातिर साइबर अपराधी है. इनमें कुछ तो कैशबैक का लालच देकर ठगी की घटना को अंजाम दिया करते थे. लेकिन, पालाजोरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार हुए अपराधियों द्वारा अब नई तकनीक द्वारा ठगी की जा रही है.

ऐसे की जाती है ठगी

इनके द्वारा एप्पल फ़ोन के माध्यम से upi से पेमेंट कर रहे लोगों का आसानी से 20 सेकंड में क्लोन बना लिया जाता है और मात्र 20 ही सेकंड में upi से जुड़े बैंक खाता से पैसा आसानी से उड़ा लिया जाता है. इसके अलावा गूगल मैप पर ये लोग बड़ी चालाकी से अपना नंबर डाल देते है. गूगल द्वारा इनका नंबर पता ना लगाया जा सके, इसके लिए इन शातिरों द्वारा अपने फ़र्ज़ी नंबर के बीच मे डॉट लगा दिया जाता है. फिर किसी तरह की जानकारी लेने पर ये लोग अपनी बातों में आपको फंसा लेते हैं. ये अपराधी आपसे पूरी जानकारी ले लेते है और फिर आपका बैंक एकाउंट साफ कर देते हैं. गिरफ्तार साइबर अपराधियों में से एक का आपराधिक इतिहास रहा है. फिलहाल, पुलिस इनसे कड़ी पूछताछ कर और जानकारी हासिल कर रही है. साइबर अपराधियों द्वारा प्रतिदिन नई-नई तकनीक का इस्तेमाल करने से पुलिस सतर्क रहने की अपील आमलोगों से कर रही हैं.  

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.