टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंगलवार देर रात रामगढ़ में जमकर बवाल काटा गया. दरअसल सिरका बोक्सनल ट्रैनिंग सेंटर के पास एक मोटरसाइकिल चालक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. इससे मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भागने लगा. तब स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश करने लगे. ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को वहीं छोड़ कर भाग गया. दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए. घायल युवक को नजदीक के अस्पताल भेजा गया. वहीं आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा.
लोगों ने ट्रैक्टर की हवा निकाल दी. फिर उसमें आग भी लगा दी. घंटों सड़क जाम कर दिया. देर से पहुंची पुलिस की पीसीआर नंबर वन पर स्थानीय लोगों ने जमकर पथराव किया. बाद में रामगढ़ थाना पुलिस बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंची. ट्रैक्टर में लगी आग को बुझाया. बवाल काटने वाले लोग घटना स्थल से भाग गए. बुधवार को सुबह से ही पुलिस उनकी खोज में छापेमारी कर रही है.
