लोहरदगा (LOHARDAGA) : जिले के किस्को प्रखंड मुख्यालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र और यूआईडी बनाने की दिशा में कैंप का आयोजन किया गया. इस दौरान मेडिकल टीम के द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर ही बनाया गया. डीसी वाघमारे प्रसाद कृष्ण के निर्देशानुसार इस कैंप का आयोजन प्रखंड स्तर पर किया जा रहा है. राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस कैंप को प्रखंडवार लगाने का काम किया जा रहा है.
रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा