✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

सड़क का मुद्दा सदन में उठा खुद ही घिरे पांकी विधायक, संवेदक के कमीशन मांगने के आरोप पर प्रतिक्रिया देने से किया इनकार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:24:02 PM

पलामू (PALAMU) : विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पांकी से भाजपा विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने जिस सड़क को लेकर सदन में प्रश्न पूछे और निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए, बीते दिन उसी सड़क के संवेदक ने विधायक पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया है. मेदिनीनगर में मीडिया से बातचीत करते हुए संवेदक राघवेन्द्र कुमार उर्फ राजू सिंह ने विधायक शशिभूषण मेहता पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया. राज कंट्रक्शन के संवेदक राघवेन्द्र ने बताया कि जिले के तरहसी प्रखंड के सुग्गी देवी मंदिर से श्रीकेदाल शिव मंदिर तक सड़क का सुदृढीकरण किया जा रहा है. छठ महापर्व के अवसर पर उनसे पांकी विधायक ने दो लाख रुपए की राशि प्रसाद वितरण के नाम पर चंदे के रूप में ले ली थी. इधर, एक सप्ताह पूर्व विधायक के लोगों ने उनसे पुनः तीन लाख रुपए की कमीशन मांगी है. उन्होंने सगालीम स्थित विधायक आवास पर इस सिलसिले में विधायक से मुलाकात की, लेकिन विधायक ने कुछ भी सुनवाई नहीं की.

उन्होंने कहा कि विधायक ने ठेकेदारी में अपना हिस्सा भी मांगा. ठेकेदार ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वह कमीशन के तीन लाख रुपए विधायक को दे देते तो विधायक निर्माण स्थल पर नहीं जाते और विधानसभा में प्रश्न नहीं उठाते. संवेदक राघवेन्द्र ने कहा कि पूरे झारखंड में ऐसी गुणवत्तापूर्ण सड़क नहीं बनायी जा रही है. वे खुल्लम-खुल्ला जांच एजेंसियों को आमंत्रित करते हैं कि वह कार्य की जांच कर लें.

विधायक से बातचीत का ऑडियो भी है संवेदक के पास  

एक प्रश्न के जवाब में ठेकेदार राघवेन्द्र ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा एक करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से तीन किलो मीटर कालीकरण एवं 200 मीटर पीसीसी पथ का निर्माण होना है. उन्होंने कहा कि इस पथ पर दो पुलिया एवं गार्डवाल भी बनने हैं. उन्होंने कहा कि विभाग से अबतक उन्हें 40 लाख रुपए का भुगतान हो चुका है, लेकिन विभाग के किसी भी अधिकारी ने उनसे कमीशन की मांग नहीं की है. उन्होंने विधायक से बातचीत की ऑडियो क्लिप भी पत्रकारों को सुनाया. सड़क ठेकेदार ने कहा कि विभाग उनके साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि विधायक की करतूत से विभाग के कर्मी भी नाराज हैं. उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से उन्हें काम रोकने का कोई भी निर्देश नहीं दिया गया है और आज भी सड़क पर निर्माण कार्य जारी है. एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि विधायक ने पेटी कांट्रैक्ट पर काम दूसरे को देने की बात कही है, जो सरासर गलत है.

संवाददाता सम्मेलन के सूत्रधार झामुमो नेता झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता एवं पांकी विधानसभा क्षेत्र से आने वाले ओमकार नाथ जायसवाल ने कहा कि विधायक शशिभूषण मेहता को विधायकी की गरिमा बनाए रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि विधायक विधानसभा में गलत जानकारियां देकर सदन को गुमराह करते हैं. उन्होंने कहा कि विधायक की इस करतूत के लिए विधानसभा को इनकी विधायकी समाप्त कर देनी चाहिए.

जब इस मामले में पांकी विधायक शशि भूषण मेहता की प्रतिक्रिया लेने की हमारी टीम ने कोशिश की, तो उन्होंने इस मामले पर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया. दूसरी बार भी हमारी टीम ने फिर से कोशिश की. मगर, विधायक लगातार सवालों को टालते रहे.  

रिपोर्ट : जफर महबूब, पलामू  

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.