धनबाद (DHANBAD) : यात्रियों की संख्या और स्टेशन पर टिकट की मांग बढ़ने की वजह से रेलवे ने अतिरिक्त काउंटर खोलने की घोषणा की है. यात्रियों की सुरक्षा का भी खास बंदोबस्त किया जा रहा है. सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक ना हो, इसके लिए स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल को अधिक संख्या में तैनात किया गया है. अतिरिक्त सतर्कता के लिए प्रमुख स्टेशनों पर डॉग स्क्वायड के साथ आरपीएफ तैनात हैं, महिला यात्रियों की सुविधा के लिए आरपीएफ की महिला बटालियन को भी सक्रिय कर दिया गया है.
08183/08184 टाटा-पटना- टाटा होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलेगी
08183 टाटा- पटना होली स्पेशल सुपरफ़ास्ट ट्रेन टाटा से 17.03.22को एक फेरा चलेगी. टाटा से 22.15 बजे प्रस्थान कर बरकाकाना 2.30 में आकर 2.40 बजे खुलेगी. हज़ारीबाग़ टाउन 3.48 में आकर 3.50 बजे खुलेगी. कोडरमा 5.20 में आकर 5.22बजे चलेगी एवं पटना 9.30 में पहुचेंगी. फिर 08184 पटना- टाटा होली स्पेशल सुपरफास्ट 18.03.22 को एक फेरा चलेगी, पटना से 10.30 बजे चलेगी. कोडरमा 14.21बजे आकर 14.23बजे खुलेगी. ,हज़ारीबाग़ टाउन 16.05 बजे आकर16.07 बजे खुलेगी. ,बरकाकाना 18.15बजे आकर 18.20 बजे चलेगी एवं टाटा 22.30 बजे पहुचेंगी.
.jpeg)