✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राजू श्रीवास्तव के संग धनबाद में खूब चली हंसी की पिचकारी, फोड़े गए मस्ती के गुब्बारे

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:24:59 PM

धनबाद (DHANBAD) : होली की पूर्व संध्या पर कोयलांचल के यूनियन क्लब की ओर से हिंदी साहित्य विकास परिषद के बैनर तले कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव ने मंगलवार की देर शाम एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इसकी शुरुवात में दीप प्रज्वलित की गई. मौके पर जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, यूनियन क्लब के अमितेश सहाय समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. मंच से कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव ने वहां उपस्थित जनसमूह और क्लब के सदस्यों के बीच जो समां बांधा कि लोग अपने को भूल कर उनकी कॉमेडी और अंदाज में खो गए. इस दौरान राजू श्रीवास्तव का जादू लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहां मौजूद दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे थे. जबकि कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव एक से बढ़कर एक रोचक किस्से को कॉमेडी अंदाज में लोगों के समक्ष प्रस्तुत कर साबित कर दिया कि उन्हें कॉमेडी किंग क्यों कहा जाता है.

मालूम हो कि राजू श्रीवास्तव कई टीवी कार्यक्रम और लाइव प्रोग्राम में कॉमेडियन के तौर पर प्रस्तुति दे चुके हैं. राजू श्रीवास्तव ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में भी अपने अपनी भूमिका निभाई है. देश में अपने कॉमेडी के जरिए से राजू श्रीवास्तव में एक अलग ही पहचान बना रखी है.

रिपोर्ट : धनबाद ब्यूरो

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.