☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधानसभा में होली मिलन : सत्ता-विपक्ष के बीच मिटी दूरी, सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी बधाई

रांची ( RANCHI) -  झारखंड विधानसभा परिसर में आज होली  मिलन समारोह का आयोजन हुआ . इस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन, मंत्री और सभी विधायक शामिल हुए. सभी ने एक- दूसरे को अबीर -गुलाल लगाकर रंगों के त्योहार की खुशियां बांटी और होली की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी , इस अवसर पर  फगुआ के गीतों ने माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया. 

 एक लंबे समय बाद दिख रहा उत्साह 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी की वजह से पिछले दो सालों के दौरान त्योहारों का उत्साह थोड़ा फीका पड़ गया था.  लेकिन, एक लंबे अंतराल के बाद जब कोरोना काफी हद तक नियंत्रण में है तो होली के त्यौहार को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर है, विधानसभा परिसर में  आज होली मिलन समारोह को लेकर हर किसी की खुशियां देखते ही बन रही है. तमाम मंत्रीगण, विधायकगण एक -दूसरे को अबीर -गुलाल से सराबोर कर अपनी खुशियों को खुलकर इजहार किया.

 होली की एक अलग  पहचान है 

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि इस त्यौहार की अपनी एक अलग ही पहचान है. ना कोई भेदभाव होता है और ना ही कोई गिले-शिकवे . सभी मिलजुल कर रंगों के इस त्यौहार की रौनक में चार चांद लगा देते हैं. होली के अवसर पर ईश्वर से कामना है कि हर घर -परिवार, समाज, राज्य और देश में खुशियां ही खुशियां आए.

Published at:15 Mar 2022 07:13 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.