✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मानदेय की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय में किया प्रदर्शन

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:23:04 PM

पलामू (PALAMU) - मानदेय नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने मंगलवार को भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में हरिहरगंज नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया. इस संबंध में भाजपा नेता राजीव रंजन ने कहा कि विगत 6 माह से सफाई कर्मियों का मानदेय भुगतान नहीं हो रहा है. इससे इन लोगों की परेशानी बड़ी है. वहीं सफाई कार्य में बाधा उत्पन्न हो रहा है. उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों का भुगतान नहीं मिलने पर नगर पंचायत कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा. उधर कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ जयप्रकाश नारायण ने प्रदर्शन स्थल पर आकर मानदेय भुगतान जल्द करने का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने बताया की शहरी आवास योजना के लाभुक के खाते में राशि भी भेजी जा रही है.

तालाबंदी करने का प्रस्ताव

बता दें कि सफाई कर्मियों के मानदेय नहीं मिलने और लाभुकों को राशि नहीं भुगतान होने के मुद्दे को लेकर भाजयुमों नेता द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में तालाबंदी करने का प्रस्ताव था. लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा भुगतान का आश्वासन देने के बाद तालाबंदी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया. इस अवसर पर समुद्री देवी, देवंती देवी, मुन्नी देवी, बेबी देवी, सरस्वती, रीता देवी, मीना देवी, चिंता कुमारी, प्रमोद कुमार, रविंद्र राम, सत्येंद्र राम, आशा कुमार, उर्मिला देवी, शारदा देवी, लालती देवी, देवंती देवी, गोवर्धन पासवान, सुमित्रा देवी, कविता देवी, अनिता देवी, प्रकाश कुमार, संजय कुमार, दुर्गावती देवी, विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी लाभुक मौजूद थे.

रिपोर्ट : कृष्ण प्रसाद, पलामू (हरिहरगंज)

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.