✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

"मैट्रिक-इंटर परीक्षाओं के बाद होगी जैक के खाली पदों पर नियुक्ति"

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:16:53 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड विधानसभा में मंगलवार को झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) बोर्ड के खाली पड़े पदों का मामला उठा. विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने यह सवाल उठाया तो जवाब में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के तुरंत बाद जैक बोर्ड का पुनर्गठन किया जाएगा.

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा में बजट सत्र जारी है. मंगलवार को सत्र के बारहवें दिन विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने जैक में शैक्षणिक पदाधिकारी,  वित्त पदाधिकारी एवं परीक्षा नियंत्रक पद के खाली होने का मामला उठाया. जगरनाथ महतों ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक का पद बेशक खाली है, पर शैक्षणिक पदाधिकारी और वित्त पदाधिकारी के पद पर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर लोग काम कर रहे हैं. निकट भविष्य में नियुक्ति पूरी कर ली जाएगी. इस पर विधायक ने कहा कि सलाना तकरीबन 60 करोड़ रुपए का कारोबार करने वाले जैक को कॉन्ट्रैक्ट कर्मी के हवाले कैसे किया जा सकता.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.