चतरा (CHATRA) : इटखोरी के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थिति में बरामद हुआ है. छात्रा का नाम मीना कुमारी था और वह नवमी में पढ़ती थी.
जानकारी के मुताबिक मीना का शव मंगलवार की सुबह बाथरूम से बरामद हुआ है. सबसे पहले अचेत पड़ी मीना को छात्राओं ने देखा. इसके बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई. तत्काल उसे इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने मीना को मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. बहरहाल, मामले की जांच चल रही है. घटना के बाद से छात्राओं में दहशत का माहौल है.
