✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धरना पर बैठे भाजपा विधायक अमर बाउरी, रेपिस्ट को फांसी देने की मांग

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:53:10 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंगलवार को  झारखंड विधानसभा के मुख्य गेट पर भाजपा विधायक अमर बाउरी धरना पर बैठे. अमर बाउरी पेटरवार में नाबालिग के साथ हुए गैंग रेप के दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं.

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा का इन दिनों बजट सत्र चल रहा है. सदन के बाहर कई मसलों पर विधायकों का धरना प्रदर्शन जारी है. मंगलवार को धरना पर बैठे भाजपा विधायक अमर बाउरी ने सरकार से दोषियों को फांसी देने की मांग की. साथ ही पेटरवार थाना में दर्ज निर्दोष नागरिकों पर से झूठे मुकदमे वापस लेने की भी मांग की. कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था खत्म है. अपराधी और रेपिस्ट में कोई खौफ नहीं रहा. विधायक ने कहा कि सदन में भी यह मामला उठा, पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला. अब तक कोई प्रभावी कदम भी नहीं उठाया गया. उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस तरह के मामले पर त्वरित कार्रवाई की जाए.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.