✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लातेहार में महिला की पीट-पीटकर हत्या, शव को जलाया, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी

BY -
Admin TheNewsPost
Admin TheNewsPost
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:09:17 PM

लातेहार सदर थाना के एनएच 39 के समीप जोगनाटांड़ जंगल में पुलिस ने सोमवार को एक महिला का जला हुआ शव बरामद किया है. शव के पास ही लाठी और पत्थर मिले हैं जिसमे खून लगा हुआ है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि पहले महिला की पीट-पीटकर हत्या की गई. फिर शव को जलाने का प्रयास किया गया. हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. शव के पास से खून लगा लाठी और पत्थर बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, सब इंस्पेक्टर दीपक नारायण सिंह, मो शाहरूख तथा गौरव सिंह तथा डॉग स्क्वाड की टीम घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुवे अपराधी की धर पकड़ के लिए पुलिस लग गई है।एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि महिला के शव के पास खून लगा लाठी और पत्थर बरामद किया गया है. इससे प्रतीत होता है कि महिला की पहले लाठी और पत्थरों से पिटायी की गयी है. उसके बाद उसके शव को वन विभाग के एक ट्रेंच में डाल कर आग लगा दी गयी, जिससे महिला का शव बुरी तरह से जल गया है. इस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है. 
पुलिस ने बताया कि शव के पहचान के लिए आसपास के गांवों में किसी महिला के गुमशुदा होने की सूचना एकत्रित की जा रही है. इसके अलावा महिला के शरीर के गहनों से भी महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. कहा कि अपराधियों की धर-पकड़ के लिए ट्रैकिंग डॉग टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया जा रहा है. 

रिपोर्ट : विकास तिबारी , लातेहार 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.