✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी, दुबई में दर-दर भटक रहे युवक

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:12:14 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : विदेशों में नौकरी दिलाने का खेल काफी दिनों से चल रहा है. अब तक हजारों लोग ठगी के शिकार हो चुके हैं. ठगी के शिकार होने के बावजूद भी विदेशों में नौकरी लगाने वाले एजेंट शहर में धड़ल्ले से घूम रहा और लोगों को अपना शिकार बना रहा है. ताजा मामला जुगसलाई का है जहां दो युवक को दुबई भेजने के नाम पर ₹1 लाख 70 हजार रुपए ऐंठ लिए और दोनों को दुबई भेज भी दिया. लेकिन दुबई जिस कंपनी के पास भेजा गया, उस कंपनी के मालिक ने प्रत्येक व्यक्ति को 2 लाख 70 हजार रुपए देने को कहा. वहीं दोनों बेरोजगार युवक अब दुबई में दर-दर भटक रहे हैं. दाने-दाने को मोहताज हैं.

वीडियो के ज़रिए लगाई वतन वापसी की गुहार

बता दें कि दोनों ने अपना वीडियो वायरल कर झारखंड सरकार और भारत सरकार से सहायता की गुहार लगाते हुए कहा कि अविलंब दोनों को सहायता करते हुए भारत लाया जाए. वहीं इस मामले को लेकर आज जुगसलाई का रहने वाला परिवार के लोगों ने जिला पुलिस कप्तान से मुलाकात की और न्याय की गुहार लगाई है. बताया जा रहा है कि विदेश में नौकरी लगाने का धंधा मानगो क्षेत्र में चल रहा है और मुस्लिम युवक लोगों को शिकार बना रहा है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.