☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर : संपत्ति विवाद में इतना उग्र हुआ छोटा भाई कि बड़े की काट ली अंगुली

जमशेदपुर :  संपत्ति विवाद में इतना उग्र हुआ छोटा भाई कि बड़े की काट ली अंगुली

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : संपत्ति के कारण भाई भाई में विवाद इतना बढ़ा कि छोटे भाई ने बड़े भाई की दांत से अंगुली ही काट ली. दर्द से बिलबिलाता भाई जमीन पर गिर गया. पीड़ित की पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे. सोमवार को जमशेदपुर के परसुडीह थाने में इस बाबत सूचना पीड़ित भाई के पड़ोसियों ने दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित अमरदीप कुमार सिंह को MGM अस्पताल ले गई जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई.

घटना के बारे में अमरदीप कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले भी छोटे भाई अमरजीत सिंह ने मारपीट की थी. परसुडीह थाना  में इस बाबत शिकायत भी दर्ज की गई थी. लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. इससे छोटे भाई का हौसला और बुलंद हुआ और आज फिर उसने मारपीट की. बकौल अमरदीप कुमार सिंह,  छोटा भाई अमरजीत कुमार सिंह उसकी मां को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है. पूरे मकान पर कब्जा करना चाहता है इसलिए मां और भाई को घर से निकालना चाहता. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Published at:14 Mar 2022 03:01 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.