✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खुद को पुलिस का गुप्तचर बताकर साइबर अपराधियों से करता था उगाही, धराया

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:11:14 PM

देवघर (DEOGHAR) - खुद को पुलिस का गुप्तचर बताकर साइबर अपराधियों से उगाही करने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े. इरफान अंसारी और इरशाद आलम को पुलिस ने करौं थाना क्षेत्र के बंसकुप्पी से गिरफ्तार किया है. साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी.

मीठी बातों से लोगों के साथ करते थे ठगी

साइबर डीएसपी ने प्रेस वर्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार दोनों शातिर साइबर अपराधी अपने आप को पुलिस का गुप्तचर बताकर साइबर अपराधियों से मोटी रकम लिया करता था. अपराधी भी डर के मारे इसे रुपए दे दिया करते थे. इसके अलावा इन दोनों शातिरों द्वारा गूगल में sbi और icici कस्टमर केयर हेल्पलाइन सर्विस 24*7 में छेड़छाड़ कर बड़ी चालाकी से अपना फ़र्ज़ी मोबाइल नंबर डाल दिया जाता है. जरूरत मंद लोगों द्वारा इस फ़र्ज़ी नंबर पर जब कॉल किया जाता था तो ये अपराधियों द्वारा मीठी मीठी बातों में लोगो को फंसा उनका विश्वास जीत लिया जाता था. फिर इनके द्वारा लोगों से एटीएम, पैन और आधार नंबर सहित ओटीपी की जानकारी प्राप्त कर लिया जाता था. लोगों से पूरा डिटेल मिलते ही ये लोग उनके बैंक खाते की राशि को हड़प लिया जाता था. इसके अलावा भी इन शातिरों द्वारा विभिन्न रिमोट एक्सेस एप्प के माध्यम से भी ठगी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था।दोनो गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 4 मोबाइल,35 सिम, 4 एटीएम और 10 हज़ार रुपए नगद बरामद की है. फिलहाल पुलिस इनसे कड़ी पूछताछ कर इनके अन्य साथियों की जानकारी ले रही है.

रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर

 

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.