धनबाद (DHANBAD) - कोयलांचल में हाइवा 'साइलेंट किलर' बन गए हैं. कुस्तौर में सोमवार को अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेजा गया है.
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया है. गुस्साए लोगों ने हाइवा का भी शीशा तोड़ डाला है. सूचना पर केन्दुआडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है. बता दें कि अभी हाल ही में निरसा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता की गाड़ी को भी हाइवा ने ठोकर मारी थी. उसके बाद उन्होंने तमाम हाइवा चालकों के लाइसेंस की जांच की मांग की थी.
रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद