✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

टीबी मुक्त बनेगा गुमला, समय पर रोग की पहचान के लिए उठाए जा रहे ये कदम

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:12:50 PM

गुमला (GUMLA) : जिले को टीबी से मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विशेष अभियान शुरू किया गया है. इसका विधिवत उद्घाटन डीसी की उपस्थिति में स्वास्थ्य कर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओ ने किया. इस दौरान जिले के चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ काफी सारे लोग मौजूद थे.

बता दें कि गुमला जिला के विभिन्न इलाकों में आए दिन टीबी के मरीज मिलते हैं. मगर, इसकी जानकारी लोगों को समय पर नहीं मिल पाने से उनकी मौत भी हो जाती है. इसे गंभीरता से लेते हुए भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से विशेष रूप से जागरूकता अभियान शुरू किया गया है.

घर-घर जाकर लोगों की जांच की जाएगी

इस मौके पर जिला टीबी विभाग के प्रभारी चिकित्सक डॉ के.के मिश्रा ने कहा कि गांव-गांव में हर घर तक यह टीम पहुंचेगी और लोगों कई जांच करेगी. यदि किसी में टीबी के कोई भी लक्षण दिखाई देंगे तो सैंपल लेकर जांच करवाया जाएगा. इसके बाद उनका समुचित इलाज किया जाएगा. डीसी सुशांत गौरव ने कहा कि खासकर बाक्साइड उत्खनन इलाकों में विशेष रूप से अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिला को टीबी से मुक्त करना है.  

जमीनी स्तर पर प्रशासन करे काम

सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार की मानें तो टीबी को लेकर जो गंभीरता भारत सरकार ने दिखाई है और उपायुक्त ने जिस तरह से अभियान को सफल बनाने की बात कही है, वह सराहनीय है. बस उन्होंने प्रशासन से इस अभियान को जमीनी स्तर पर सही रूप से काम करने की अपील की है. ऐसे तो यह अभियान देश के कई जिलों में चलाई जाएगी. लेकिन, गुमला जिला के लिए यह अभियान काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि जिला में काफी लोगो की मौत टीबी से इसलिए हो जाती है क्योंकि समय पर उन्हें रोग का पता ही नहीं चल पाता है.

रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.