टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड विधानसभा में सोमवार को सरकारी दफ्तरों में फर्जी नियुक्ति का मामला उठा. विधायक बंधु तिर्की ने मामला उठाते हुए कहा कि फर्जी डिग्री लेकर चपरासी नियुक्त हुए लोग अब क्लास वन अफसर तक बन गए.
विधायक ने ऐसे कर्मियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की. विधायक बंधु तिर्की के सवाल के जवाब में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि डिग्री फर्जी है या नहीं, यह कहना मुश्किल है. ऐसे में पार्टीकुलर किसी व्यक्ति का मामला है, तो सदस्य इस बाबत जानकारी दें, ऐसे शख्स की डिग्री की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी. उन्होंने प्रोन्नति का मामला विभागीय नियम के अनुसार होने की बात कही.
