✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तेली समाज के 16 वें महाअधिवेशन में अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की फिर उठी मांग

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:07:11 PM

लोहरदगा (LOHARDAGA) - जिला के कृषि बाजार के पास 16 वां तेली महाधिवेशन आयोजन किया गया. महाधिवेशन का उद्धघाटन सांसद सुदर्शन भगत, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने दीप जलाकर किया. तेली महाधिवेशन में लोहरदगा और गुमला जिले से सैंकड़ो तेली समाज के लोगों के साथ विभिन्न राजनीतिक दल के सदस्यगण शामिल हुए. बता दें कि 16 वां तेली महाधिवेशन में झारखण्ड प्रदेश के तेली जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने और 1932 का खतियान को लागू करने की मांग दोहराई गई.

मानव श्रृंखला बनाकर दिया एकता का परिचय

वहीं दो दिन पहले ही तेली समाज के लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया था. मौके पर तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साहू ने साफ तौर पर कहा कि हमारी मांग वर्षो से रही है और हमारा आंदोलन जारी है जब तक हमारी मांगों पर राज्य सरकार ध्यान नहीं देती.  उन्होंने आगे कहा कि हमारा आंदोलन जारी रहेगा और जो भी सरकार हमारी मांगों को पूरा करेगी हम तेली समाज के लोग उन्हीं के साथ खड़े रहेंगे. मौके पर सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि तेली समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर हमने संसद में भी आवाज उठाई और संबंधित मंत्रालय को ज्ञापन दिया है. जल्द ही समाज को उनके मांग को पूरा किया जाएगा.

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.