✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अपहृत दोनों शराब कारोबारियों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, एक अपहरणकर्ता गिरफ्तार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:25:53 PM

गिरिडीह(GIRIDIH): पटना के हाथीदाह के दो शराब कारोबारी के अपहरण की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.  अपहृत दोनों शराब कारोबारी परमजीत और सोनू को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है.

दरअसल, पटना के हाथीदाह के दो शराब कारोबारी का अपहरण शुक्रवार की देर रात गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके में कर लिया गया था. अपहरण के बाद अपहरणकर्ताओं ने फिरौती के लिए डेढ़ लाख रुपए का मांग किया गया था. दोनों के परिजनों को फिरौती की रकम लेकर जमुआ भी बुलाया गया था. लेकिन, परिजन मदद मांगने जमुआ थाना पहुंच गए. इसके बाद जमुआ पुलिस के साथ पचम्बा थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी और हाथीदह निवासी परमजीत और सोनू को दोनो थानों की पुलिस ने जमुआ और पचम्बा थाना के सीमावर्ती इलाका के द्वारपहरी से बरामद कर लिया. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक आरोपी अनिल मंडल को गिरफ्तार में लेकर पूछताछ कर रही है.

पुलिस मामले की गहनता से कर रही है जांच

आरोपी अनिल मंडल पचम्बा थाना इलाके के खरियोदीह गांव का रहने वाला है. वैसे दो आरोपी शीनू और गुड्डू अब भी फरार है. फरार दोनो आरोपी गुड्डू और शीनू भी पचम्बा थाना इलाके के रहने वाले बताए जा रहे है. शनिवार की देर रात तक दोनो थानों की पुलिस परेशान रही. मामले की पुष्टि पुलिस इंस्पेक्टर नवीन सिंह ने किया. पुलिस सूत्रों की माने तो परमजीत और सोनू दोनो को गिरिडीह के किसी धर्मदेव ने बुलाया था. वैसे जिस धर्मदेव ने परमजीत और सोनू को बुलाया था, उसे भी जमुआ थाना पुलिस तलाश रही है. फिलहाल, ये भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि धर्मदेव कौन है और क्या करता है. लेकिन, पुलिस सूत्र यह भी बता रहे हैं कि सोनू और परमजीत दोनो ही पटना के हाथीदह रहने वाले है और शराब कारोबारी बताए जा रहे हैं.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.