धनबाद (DHANBAD) - इनमोसा मुगमा एरिया ईसीएल की ओर से खास निरसा स्थित नयाडांगा सामुदायिक भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत इनमोसा के अधिकारियों ने मुख्य अतिथि ईसीएल डीपी जेपी गुप्ता, इनमोसा राष्ट्रीय महासचिव पीएन मिश्रा, ईसीएल मुगमा एरिया महाप्रबंधक बीसी सिंह, एजीएम को गुलदस्ता, शॉल और फाइल देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा विभिन्न कोलियरियों से आये अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया. उसके बाद ईसीएल का गीत एवं स्वागत गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया. सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को विधिवत शुरु किया.
कार्यशाला से लोगों को मिलता है काफी सहयोग
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित ईसीएल डीटी जेपी गुप्ता ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों के उत्साहवर्धन के लिए किया जाता रहा है. लेकिन कोरोना के चलते पिछले दो साल से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संपर्क किया जा रहा था. लेकिन सभी के पास यह सुविधा उपलब्ध नहीं है. इसी को देखते हुए कोरोना के कम होते ही इनमोसा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया. हमलोग इस कार्यक्रम के माध्यम से सीधा संपर्क कर पाते है. ऐसे कार्यशाला से लोगों को काफी सहयोग मिलता है. विचारों का आदान प्रदान होता है. इस दौरान मुख्य रूप से इनमोसा के ईसीएल मुगमा एरिया महासचिव सुशील कुमार सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे.
रिपोर्ट : विनोद सिंह, निरसा (धनबाद)
