✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विदेश से मेडिकल करने वालें छात्रों का भविष्य दांव पर, इंटर्नशिप नहीं हुआ तो क्या करेंगे डिग्री

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:06:11 PM

 धनबाद(DHANBAD) - धनबाद के सरकारी अस्पताल एस एन एमएम सी एच्  में इंटर्नशिप करने के लिए मेडिकल छात्रों की लाइन लगी हुई है. अब तक  15 से अधिक छात्रों ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन दिया है.  हालाकि  मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने किसी को इजाजत नहीं दी है, राज्य सरकार के पास यह मामला भेज दिया गया है. अब  राज्य सरकार से दिशा -निर्देश मिलने के बाद ही कॉलेज मैनेजमेंट आगे कुछ करेगा.   

देश में रजिस्ट्रेशन और प्रैक्टिस के लिए एफएमजी पास करनी होती है 

यहां बता दें कि विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्रों को देश में रजिस्ट्रेशन और प्रैक्टिस के लिए फॉरेन मेडिकल ग्रैजुएट्स एग्जामिनेशन (एफएमजी) पास करनी पड़ती है.  परीक्षा में पास  होने के बाद ही वह रजिस्टर्ड होते हैं, इसके बाद उन्हें देश के किसी मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप करनी पड़ती है ,फिर वह देश में प्रैक्टिस कर सकते है. सूत्रों की माने तो आमतौर पर विदेश से एमबीबीएस करने वाले छात्र वहीं प्रैक्टिस करते थे ,कुछ ही भारत लौटते थे और यह छात्र एफएम जी की परीक्षा पास कर बड़े शहरों में मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप करते थे.  

रूस ,यूक्रेन या चीन  से एमबीबीएस करने वाले परेशानी में 

अभी रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण विश्व में उथल-पुथल मची है.  इस कारण रूस ,यूक्रेन या चीन जैसे देशों से एमबीबीएस करने वाले अधिकतर छात्र भारत लौट आए हैं और यहां एफएमजी परीक्षा पास कर इंटर्नशिप के लिए मेडिकल कॉलेजों का चक्कर काट रहे है.  धनबाद में भी ऐसे छात्रों की संख्या अचानक बढ़ गई है.  सूत्रों के अनुसार धनबाद के  एसएनएमएमसीएच मैं पहली बार इतनी अधिक संख्या में छात्रों ने इंटर्नशिप के लिए कोशिश की है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.