✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल के बंगाली एसोसिएशन की महिलाओं पर चढ़ा होली का खुमार, जमकर खेली फूलों से बने रंगों की होली

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:12:06 PM

धनबाद (DHANBAD) -  बंगाली एसोसिएशन  में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के रणधीर वर्मा चौक पर फूलों की होली खेलकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया. एसोसिएशन से जुड़ी महिलाओं ने रविवार की सुबह रणधीर वर्मा चौक पर एकत्रित होकर आपस में फूलों से बने रंगों की होली खेली. मौके पर सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाएं. साथ ही महिलाओं ने समाज को संदेश देते हुए बताया कि पर्यावरण को बचाना है तो केमिकल निर्मित रंगों का बहिष्कार कर प्राकृतिक ढंग से तैयार फूलों से बने रंगों की होली खेलें. इससे आपकी त्वचा को नुकसान होने से बचाया जा सकता है. वहीं एसोसिएशन की महिलाओं ने यह भी बताया कि फूलों की होली खेलने के साथ-साथ उनका दल रणधीर वर्मा चौक से निकलकर लिंडसे क्लब के हॉल में पहुंचेगा. जहां होली के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर आपसी भाईचारा और एकता को मजबूती प्रदान करने का संदेश दिया जाएगा.

जीवन में उत्साह भरते हैं रंग

नीरस जीवन में ये रंग उत्साह भरने का काम करते हैं. साथ ही रंग लोगों के बीच सकारात्मकता का भाव लेकर आते हैं. लाल रंग प्रेम का प्रतीक माना जाता है और हरा रंग समृद्धि का सूचक है. पीला रंग शुभ माना गया है और नीला रंग श्रीकृष्ण का रंग माना गया है. इस तरह रंगों से होली खेलकर मन आनंदित हो जाता है. यह त्योहार लोगों के मन से कटुता को समाप्त कर प्रेम भर देता है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.