धनबाद(DHANBAD) - 1932 के खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति बनाने की मांग को लेकर शनिवार को आदिवासी समुदाय के मांझी हाड़ाम ,नायकी हाड़ाम ने बलियापुर में जन आक्रोश रैली निकाली. कहा कि मांगों पर विचार होने तक आंदोलन जारी रहेगा. वक्ताओं में राजेंद्र हेम्ब्रम ,संजय मुर्मू ,सुरेश बास्की ,रविश्वर मरांडी, शिवनाथ मुर्मू आदि शामिल थे. जुलूस हाईस्कूल मैदान से बलियापुर बाजार व आसपास इलाके का भ्रमण कर प्लस टू मैदान में सभा में तब्दील हो गया. वक्ताओं ने 1932 खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति लागू करने, झारखंड के 9 भाषा में 5 जनजाति एवं चार क्षेत्रीय भाषा को लागू करने, सीएनटी, एसपीटी एक्ट कानून का सख्ती से पालन करने का मांग की.
खातियान और नियोजन नीति की मांग को लेकर जन आक्रोश रैली का आयोजन

Published at:12 Mar 2022 07:31 PM (IST)
Tags:News