✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक नजर में धनबाद कोयलांचल की दिनभर की खबरें......

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:06:19 PM

धनबाद(DHANBAD) -  झारखंड की राजनीति किसी के भी समझ से परे है.  बड़े -बड़े राजनीतिक पंडित भी  यहां की राजनीति प्रयोगधर्मिता पर कुछ अंदाज नहीं लगा सकते है.  कब कौन नेता किस पार्टी का दामन थाम लेगा और कब वह किस करवट बैठ जाएगा ,यह लोगों के समझ से  परे है.  चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन के बाद चर्चा चल उठी है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व की नजर झारखंड पर गड़ी हुई है.  वह येन केन प्रकारेण झारखंड के सत्ता पर काबिज होना चाहती है.  पांच राज्यों के चुनाव के ठीक बाद झारखंड में सुदेश महतो के नेतृत्व में झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा का गठन हुआ है और इसमें पांच विधायक शामिल है.  इस मोर्चे में चर्चित विधायक सरयू  राय भी शामिल है ,किस उद्देश्य से और अभी ही क्यों ,मोर्चा का गठन हुआ है ,इस पर अभी निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन इतना तो तय है कि  यह मोर्चा किसी दुरगामी   राजनीति का हिस्सा बन सकता है. 

धनबाद(DHANBAD) -  रंगों का त्योहार होली ,आम के मंजर ,पलाश के फूल से बसंत का रंग  चटख  हो गया है.  आम के पेड़ों पर मंजर तथा पलाश के पेड़ों  पर फूल लग गए है.  मंजर के सिंगार से आम का पेड़ भरा -पूरा दिख रहे है.  यही मंजर आगे रसीले आम देंगे.  फागुन के महीने का रंग ही कुछ अलग होता है, इसी महीने में होली का त्यौहार पड़ता है और होली का त्यौहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने -अपने घरों को जाते हैं और आते है. यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है. रेलवे सूत्रों का कहना है कि रेगुलर ट्रेन  में होने वाली भीड़भाड़  को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाकर यात्रियों को सुविधा देने की हर संभव कोशिश की जा रही है, रेलवे के जारी सूची के अनुसार होली को देखते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल से दानापुर एवं दुर्ग से पटना के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.


धनबाद(DHANBAD) -  झरिया के राजा स्व काली प्रसाद सिंह के छोटे बेटे राजकुमार विशेश्वर प्रसाद सिंह का हृदयघात से रांची में निधन हो गया है. उनके पार्थिव शरीर को पुरी (ओड़िसा ) स्वर्गद्वार अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है.  वह अपने पीछे पत्नी तथा दो पुत्रियों को छोड़ गए है. उनकी पुत्री राजकुमारी सुदर्शना राजलक्ष्मी सिंह पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देगी. वह झरिया के किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक थे तथा अच्छे अधिवक्ताओं में उनकी गिनती होती थी. राजकुमार विशेश्वर प्रसाद सिंह का विवाह स्नेह लता कुमारी देवी के साथ हुआ था. वह राजा सुरेश चंद्र देव (उड़ीसा के रायरा खोल रियासत के राजा) की पुत्री है.

धनबाद(DHANBAD)  -  जिला शांति समिति की  बैठक आज धनबाद में हुई, जिसमें होली और शबे बरात पर्व को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के साथ -साथ कुछ निर्णय लिए गए.  उपायुक्त ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था चौकस कर दी गई है.  सोशल मीडिया पर प्रशासन की विशेष निगाह रहेगी, कहीं से कोई अफवाह न फैलाएं ,जिससे कानून- व्यवस्था की स्थिति पैदा हो जाये.  ऐसा करने वालों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज होगी और उनके खिलाफ विधि सम्मत  कार्रवाई की जाएगी.  उपायुक्त ने कहा कि डीजे बजाने आदि पर कोई रोक नहीं रहेगी लेकिन साउंड पोलूशन के जो मानक है, उसको नहीं मानने पर कार्रवाई की जाएगी.  साउंड सिस्टम को जब्त  किया जा सकता है.  ऐसा करने वालों के खिलाफ  कार्रवाई भी  की जाएगी

धनबाद(DHANBAD) - बीसीसीएल मुख्यालय में  आज आयोजित जन समस्या के निराकरण के लिए  धनबाद के सांसद  पशुपति नाथ सिंह  के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रतिनिधि मंडल और बीसीसीएल सीएमडी  समिरन दत्ता  सहित  वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ  महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में धनबाद के निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ,बीसीसीएल के निदेशक कार्मिक प्री भी के आर एम राव ,जीएम इस्टेट  पी चंद्रा जी,सी  एम डी के टी एस  ए द्विवेदी ,जीएम सेफ्टी  एस निगम जी,जी  एम वेलफेयर श्रीमती एस स्वाइन , जी एमपी  विद्युत शाह  ,जीएम सिविल बी एस घोष  ,जी एम सिक्योरिटी  एम एस पांडे ,जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह , जिला महामंत्री नितिन भट्ठ ,रामदेव महतो , जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून , संजय झा ,उमेश यादव , मिल्टन पार्थसारथी ,अमलेश सिंह ,स्वरूप भट्टाचार्य, मनोज सिंह, दीलिप भारती,उमेश सिंह  ,राजकिशोर जेना ,रवि मिश्रा  सहित अन्य उपस्थिति थे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.