बोकारो(BOKARO): पश्चिम बंगाल के बनगांव सांसद सह भारत सरकार के (पोत शिपिंग एन्ड वाटर वे) केंद्रीय राज्य मंत्री शान्तनु ठाकुर बेरमो पंहुचे, जंहां ग्रामीणों द्वारा एक सादा समारोह आयोजित कर आदिवासी नृत्य और झारखण्ड़ के राजकीय फूल पलाश देकर उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के कई बंदरगाहों को एक्सपोर्ट-इनपोर्ट से जोड़ा गया है, और इंग्लैंड वाटर वे और बांग्लादेश के शिपिंग मार्गों को बनाया गया. इससे देश की अर्थव्यवस्था में मजबूती होने के साथ-साथ भारत को समुद्री तटों में अन्य देशों से वस्तुएं मंगाने या भेजने में सुलभ होगी.
यूपी चुनाव में मिले भारी बहुमत के बारे में उन्होंने बताया कि जनता का अपार समर्थन मिला है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है.
रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमिया(बोकारो)