☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

होली में हुड़दंगियों पर प्रशासन और पुलिस की रहेगी पैनी निगाह, अल्कोहल मीटर से शराबियों की होगी जांच

होली में हुड़दंगियों पर प्रशासन और पुलिस की रहेगी पैनी निगाह, अल्कोहल मीटर से शराबियों की होगी जांच

धनबाद(DHANBAD): जिला शांति समिति की बैठक आज धनबाद में हुई, जिसमें होली और शबे बारात पर्व को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ कई निर्णय लिए गए. उपायुक्त ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था चौकस कर दी गई है. सोशल मीडिया पर प्रशासन की विशेष निगाह रहेगी, कहीं से कोई अफवाह न फैलाएं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो जाए. ऐसा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी और उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त ने कहा कि डीजे बजाने आदि पर कोई रोक नहीं रहेगी. लेकिन, साउंड पॉल्यूशन के जो मानक है, उसको नहीं मानने पर कार्रवाई की जाएगी. साउंड सिस्टम को जब्त भी किया जा सकता है. ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.

जिले में रहेगी पुलिस की विशेष चौकसी

शुक्रवार को होली और शबे बारात का त्यौहार मनाया जाएगा. इसे देखते हुए उन जगहों पर विशेष चौकसी रहेगी, जहां दोनों  समुदायों के लोगो के पहुंचने की संभावना है. वहां पर मजिस्ट्रेट, की क्यूआरटी टीम रहेगी, जो तुरंत कार्रवाई करेगी. वैसे पूरे ज़िले में पेट्रोलिंग होगी और हुड़दंग करने वालों पर प्रशासंन की नजर रहेगी.

हुड़दंग करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा: एसएसपी

एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि शराब का सेवन कर हुड़दंग करने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा, पुलिस की टीम लगातार ऐसे लोगों को अल्कोहल मीटर आदि से जांच करेगी और जो भी कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बनेंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक हो गई है, आज जिला स्तर पर बैठक हुई, जिसमें तमाम प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी सहित जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

 

Published at:12 Mar 2022 06:29 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.