✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:01:19 PM

पलामू (PALAMU) : डाल्टनगंज शहर के टाउन हॉल में कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रमंडलीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखण्ड प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई नेता और कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, सुबोध कांत सहाय और केएन त्रिपाठी समेत कई नेता मौजूद थे.

 कांग्रेस के नेता और कार्यकताओं ने झारखण्ड प्रभारी अविनाश पांडेय को माला पहनाकर स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान झारखण्ड प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और साथ ही भाजपा की सरकार पर जमकर निशाना भी साधा.  प्रभारी अविनाश पांडे ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सीख दी.

महिला नेताओं को मंच पर सीट नहीं देने पर बवाल

सभी नेता मंच पर बैठे हुए थे. तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी और तमाम कांग्रेस के बड़े नेताओं के सामने हंगामा शुरू कर दिया. कार्यकर्ता, मंच पर किसी भी महिला नेत्री को स्थान ना दिए जाने से नाराज थे. इसके बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी की.  हालांकि, बाद में कार्यकर्ताओं को समझा-बुझा कर शांत करा दिया गया.

रिपोर्ट : जफर महबूब, पलामू

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.