जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती के घर से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 5 kg गांजा बरामाद किया गया है. साथ ही आरोपी घर के मुखिया गंगा सिंह को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि गांजा का अवैध कारोबार उड़ीसा से मंगवा कर करते हैं. शहर के युवा नशे की लत के गिरफ्त में जा रहे हैं. जिसमें विशेष सक्रियता दिखाते हुए पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर गंगा सिंह के घर पर घेरा बंदी कर गंजा बरामाद किया है. पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा यह नशीला पदार्थ उड़ीसा से लाकर जमशेदपुर के लोगों को बेचा जाता रहा है.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर
जमशेदपुर : 5 kg गांजा के साथ एक चढ़ा पुलिस के हत्थे

Published at:12 Mar 2022 05:15 PM (IST)
Tags:News