☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर के चौक चौराहों पर मिलती नशीली चाय ! शिकायत के बाद SSP ने यह किया

जमशेदपुर के चौक चौराहों पर मिलती नशीली चाय ! शिकायत के बाद SSP ने यह किया

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने शनिवार को नशा का सेवन करने और चौक-चौराहें पर अड्डेबाजी करनेवालों के खिलाफ बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में अभियान चलाया. इस दौरान कई चाय की दुकानों से सैंपल भी लिया गया. सैंपल को जांच के लिये भेजा जायेगा. इस बीच अगर नशा मिला होने की जानकारी मिलती है तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने का भी काम किया जायेगा. इसी तरह से एसएसपी ने कई दुकानों से नशीला पदार्थों में गुटका आदि भी बरामद किया है.

चाय की दुकान से सिगरेट और कीमती पेपर बरामद

एसएसपी ने अभियान के दौरान कई दुकानों में छापेमारी के क्रम में प्रतिबंधित सिगरेट, गुटखा और कीमती सिगरेट का पेपर भी भारी मात्रा में बरामद किया है. बिष्टूपुर में चाय-नाश्ता की सभी दुकानों को एसएसपी की ओर से टटोलने का काम किया गया. इस दौरान सभी को चेतावनी भी दी गयी कि अड्डेबाजी नहीं होनी चाहिये.

दुकान पर अड्डेबाजी के बाद करते हैं छिनतई

एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने कहा कि आम तौर पर चौक-चौराहें और चाय की दुकानों पर अड्डेबाजी करने बाद ही लफुआ चेन छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं. ऐसे लोगों पर नकेल लगाने के लिये ही शनिवार को बिष्टुपुर का जायजा लिया जा रहा है. इसके बाद चाय की दुकान और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल को भी तैनात करने का काम किया जायेगा. शहर में प्रतिबंधित सामान को नहीं बिकने दिया जायेगा. इसके लिये चेतावनी भी दी जा रही है. यह अभियान एक माह तक जारी रहेगा.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Published at:12 Mar 2022 04:22 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.