✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद : लोक अदालत में 11 हजार से ज्यादा मामलों का निपटारा

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:01:37 PM

धनबाद (DHANBAD) : नालसा के निर्देश पर नेशनल लोक अदालत में शनिवार को लोगों के विवादों का निपटारा किया गया. इसमें दोपहर 12 बजे तक 11 हजार 41 विवादों का निपटारा कर कुल एक करोड़ 35 लाख तीन हजार 600 रुपए की रिकवरी की गई.  

इस मौके पर पांच लोगों के बीच मुआवजा की राशि के रूप में एक करोड़ 29 लाख रुपए का भुगतान किया गया. नेशनल लोक अदालत सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर के 3:00 बजे तक चलेगी. इसके पूर्व सुबह 10:30 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयरमैन सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा, फैमिली जज तौफीकुल हसन, बार अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय, महासचिव जीतेन्द्र कुमार ने नेशनल लोक अदालत का उद्घाटन किया.

कोर्ट के चक्कर और पैसे की बर्बादी से बचाव

इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह चेयरमैन डालसा राम शर्मा ने कहा कि हमारा संविधान हर लोगों को सामाजिक, आर्थिक एवं सस्ता सुलभ न्याय की गारंटी देता है. नेशनल लोक अदालत संविधान के इसी कॉन्सेप्ट को पूरा करती है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आगे कहा कि लोक अदालत में महीनों कोर्ट का चक्कर लगाने और पैसे की बर्बादी से बचा जा सकता है.   बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम आदमी के हित के लिये लगाये जाते हैं. बिना प्रशासनिक सहयोग के हम समाज तक न्याय नहीं पहुंचा सकते. उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से व्यापक पैमाने पर मुकदमों का निष्पादन किया जा रहा है. इसमें समय की बचत के साथ-साथ वादकारियों को विभिन्न कानूनी पचड़ों से मुक्ति मिल रही है. महासचिव जितेंद्र कुमार ने कहा कि लोक अदालत में विवादों का तत्काल निपटारा होता है. यह एक बहुत सराहनीय कार्य है. एसोसिएशन इस कार्य में हर संभव मदद कर रहा है और आगे भी करेगा. उन्होंने कहा कि लोक अदालत एक ऐसा मंच है जहां तत्काल प्रभाव में मामला सेटेल हो जाता है और विवाद आगे नहीं बढ़ पाता.

16 बेंच का गठन

प्राधिकार के चेयरमैन सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा के निर्देश पर विवादों के निस्तारण के लिए 16 बेंच का गठन किया गया था. इसमें न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता व विभिन्न विभाग, बैंक के अधिकारी शामिल थे. अवर न्यायाधीश सह डालसा सचिव निताशा बारला ने बताया कि नेशनल लोक अदालत मे दोपहर 12 बजे तक कुल 11 हजार 41 विवादों का निपटारा कर दिया गया है. वहीं एक करोड़ 35 लाख 3 हजार रुपए की रिकवरी भी कर ली गई है. 

रिपोर्ट :  ब्यूरो धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.