✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद : रेलवे प्लेटफार्म पर चेन छिनतई करते बंगाल का सिराजुद्दीन धराया

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:00:46 PM

धनबाद (DHANBAD)  : अब चेन स्नैचर की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि स्टेशन के प्लेटफार्म पर चेन छिनतई की घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसी ही एक घटना शनिवार की सुबह धनबाद रेलवे स्टेशन पर घटी. यहां कतरास निवासी महिला अपने सगे-संबंधी के घर जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन पर सवार हो रही थी. इसी दौरान पश्चिम बंगाल 24 परगना निवासी सिराजुद्दीन नामक अपराधी ने महिला के गले से चेन झपट लिया. इसके बाद महिला ने हो-हल्ला किया. महिला के शोर मचाने पर वहां मौजूद यात्रियों के सहयोग से अपराधी सिराजुद्दीन पकड़ा गया. इसके बाद मौके पर रेल पुलिस पहुंच कर यात्रियों के चंगुल से अपराधी को बचाते हुए रेल थाना ले गयी. यहां मीडिया को पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में कार्रवाई की जा रही है. चोरी के आरोप में दबोचे गए सिराजुद्दीन का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.

रिपोर्ट : धनबाद ब्यूरो

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.