लोहरदगा (LOHARDAGA) - आईजी अभियान एवी होमकर और एसपी प्रियंका मीणा के निर्देशानुसार लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगलों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे में सर्च अभियान के दौरान लोहरदगा पुलिस ने बुलबुल जंगल से 150 पीस स्टील का टिफिन, एक प्लास्टिक डब्बा, कार्बाइन का मैगजीन, जिंदा कारतूस, 303 का गोली, 9 एमएम बोर का जिंदा गोली 97, चार्जर सहित कई नक्सली सामान बरामद किया गया है. पेशरार थाना क्षेत्र में नक्सली विरोधी अभियान लगातार जारी है.
सर्च अभियान नक्सलियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन डबल बुल के बाद निरंतर जारी है. फरवरी माह में पुलिस ने नक्सलियों का बंकर ध्वस्त करने के साथ-साथ एक नक्सली को मार गिराया था. करीब 19 सौ चक्र जिंदा कारतूस बरामद करने के अलावे, विस्फोटक, राइफल रेगुलर, अमेरिकन ऑटोमेटिक राइफल, एसएलआर, इंसास, एलएमजी सहित कई हथियारों भी बरामद किया था. वर्तमान समय में लगातार नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए अभियान चलाया जा रहा है.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
