✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए जमशेदपुर के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Anni Amrita  Jamshedpur
Anni Amrita Jamshedpur
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:02:13 PM

अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपर, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  मंगलवार, दिनांक 12 मार्च 2022को जमशेदपुर  के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं-

पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह, ससुराल में फंदे से लटका मिला शव : परसुडीह थाना के गदड़ा टोला निवासी मिलन दास की पत्नी  23 वर्षीय सविता मुखी का शव शुक्रवार की सुबह फंदे से लटकता मिला. मायके वालों की शिकायत पर पति, सास ससुर और ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज़ कराई गई है. 2017 में प्रेम विवाह हुआ था. (प्रभात खबर)

प्रेमी संग पकड़ी गई पत्नी तो पति - श्वसुर को मार डाला : बागबेड़ा के गांधीनगर में प्रेमी के साथ पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखने पर पति राजू मोहंती ने विरोध किया तो पत्नी दीपा (32वर्षीय) ने प्रेमी (30) संग मिलकर पति राजू मोहंती की गला दबाकर हत्या कर दी. बाहर दुकान में सो रहे श्वसुर सुशील मोहंती को मार डाला. दीपा और जितेन को गिरफ्तार कर लिया गया. (प्रभात खबर)

टाटा स्टील ने किया नीलांचल इस्पात का शेयर अधिग्रहण : टाटा स्टील ने नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड के शेयर का अधिग्रहण कर लिया है.कंपनी ने 93.71प्रतिशत इक्विटी शेयर के अधिग्रहण की जानकारी बीएसई को पत्र लिखकर दी है. (हिंदुस्तान)

डाक्टर बन सदर अस्पताल में नाबालिग से छेड़खानी : नशे में धुत्त युवक डाक्टर बनकर सदर अस्पताल के महिला वार्ड में घुस गया और वहां भर्ती 15वर्षीय नाबालिग से छेड़खानी कर फरार हो गया.शोर मचाने पर युवक भाग गया.आरोपी की शिनाख्त महावीर विकलांग सेवा समिति के कर्मचारी के तौर पर हुई है. परसुडीह पुलिस जांच कर रही है. (हिंदुस्तान)

फिंगर प्रिंट से मिला पुलिस को सुराग : बागबेड़ा के गांधीनगर में गुरूवार की रात  को पिता पुत्र की हत्या में फिंगर प्रिंट से पुलिस को सुराग मिला.जो निशान राजू मोहंती के गले पर था वह पत्नी दीपा और उसके प्रेमी जितेन से मिलता जुलता पाया गया.सख्ती से पूछताछ में वह टूट ग ई ...और खुलासा हो गया. (हिंदुस्तान)

13-14को जुटेंगे ढ़ाई सौ नेत्र विशेषज्ञ : जोश के दो दिवसीय वार्षिक राज्य सम्मेलन में झारखंड समेत राज्य के ढ़ाई सौ नेत्र विशेषज्ञ डाक्टर शामिल होंगे..आयोजन गोलमुरी क्लब में 13और 14को होगा. (हिंदुस्तान)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.