✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयलांचल मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए  कोयलांचल के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

BY -
Chetna Jha
Chetna Jha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:13:45 AM

 अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज़पेपर तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें शनिवार दिनांक 12 मार्च को कोयलांचल के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं -

 बीसीसीएल के पूर्व सीएमडी समेत 13 की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज : बीसीसीएल में 11.6 करोड़ रुपए की हेडर मशीन खरीद घोटाले में पूर्व सीएमडी टीके लाहिरी समेत 13 लोगों को अदालत से राहत नहीं मिली. सीबीआई के विशेष न्यायधीश रजनीकांत पाठक की अदालत ने आरोपियों की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दी .इसके बाद आरोपियों पर अब गिरफ्तारी की तलवार इस लटकने लगी है. (हिंदुस्तान)

मेडिकल कॉलेज में मरीज अधिक दवाएं बहुत कम : जिले में एक तरफ दवाओं की भरमार है, लिस्ट में कुल 42 प्रकार की दवाएं हैं. यहां दवा लेने के लिए मरीज ही काफी कम आते हैं. दूसरी तरफ मरीजों की भीड़ लगी रहती है. यहां मरीजों को देने के लिए दवा ही नहीं है. लिस्ट में मात्र 28 प्रकार की दवाएं हैं ,बात हो रही है सदर अस्पताल और एसएन एमएमसीएच के ओपीडी की. सदर अस्पताल की ओपीडी में दवा लेने वाला कोई नहीं है जबकि  एसएन एमएमसीएच की ओपीडी में मरीजों को दवाई नहीं मिल रही है. बता दें कि SNMMCH के ओपीडी में प्रतिदिन  700 मरीज आते हैं.  डॉक्टर द्वारा लिखी जाने वाली दवाएं मुश्किल से सरकारी दवाखाने में मिल पाती है. (हिंदुस्तान)

 उच्च शिक्षा के लिए संताली में बनाए जा रहे हैं नए शब्द : नेशनल ट्रांसलेशन मिशन की ओर से संताली में इंजीनियरिंग व मेडिकल समेत तमाम टेक्निकल एजुकेशन की पुस्तकों का अनुवाद कराया जा रहा है. अनुवाद के इस काम में पूर्वी सिंहभूम के संताली के जानकार ,साहित्यकार व शिक्षाविद जुटे हुए हैं. पिछले 3 वर्षों से इस पर काम हो रहा है लेकिन भाषा की कुछ समस्याएं इस मिशन में कई बार बाधा बन रही हैं, जिसके बाद शोध की आवश्यकता पड़ रही है. (हिंदुस्तान)

 सिंदरी के HURL की छत पर लगी आग : सिंदरी में निर्माणाधीन हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड  के प्लांट में कार्य कर रही फ्रांस की कंपनी की  बिल्डिंग की छत पर शुक्रवार को आग लग गई .घटना में किसी तरह के जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है .जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अपराहन 3:00 बजे आग लगी. इस दौरान धुएं का गुबार उठने से मजदूरों में अफरा तफरी मच गई. मजदूरों की मदद से थोड़ी देर में ही आग बुझा ली गई. (प्रभात खबर)

 धनबाद को जरूरत का आधा मिल रहा है पानी ,मंत्री बोले बढ़ाई जाएगी जलापूर्ति : राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर धनबाद में जलापूर्ति क्षमता बढ़ाई जाएगी. वह खुद भी धनबाद जाकर पूरे मामले की समीक्षा करेंगे. शुक्रवार को विधानसभा में धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने यह मामला उठाया, कहा कि मैथन जलापूर्ति योजना के तहत धनबाद को सिर्फ 40 एमएलडी पानी मिल रहा है जबकि जरूरत 80 एमएलडी की है. भेलाटांड़ प्लांट की क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो रहा है.   (प्रभात खबर)

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.