✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पिता-पुत्र हत्या कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

BY -
Ranchi Bureau
Ranchi Bureau
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:06:55 AM

जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR)  के बागबेड़ा गांधीनगर के घर में पिता-पुत्र की सदिग्ध अवस्था में मिले शव मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का दावा किया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 70 वर्षीय सुशील महंती और 40 वर्षीय उसके पुत्र राजू महंती की हत्या की गई है. दोनों की हत्या में राजू की पत्नी और उसके प्रेमी ने गला दबा कर की है. 

जांच में हुआ खुलासा

जानकारी मिलने के बाद SSP. तमिलवाणन घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की. जिसमें यह पाया गया कि मृतक के गले में कुछ निशान है जिसकी गहनता से अनुसंधान करने पर हत्या की बात सामने आई. इसके बाद राजू की पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने वाले युवक से कड़ाई से पूछताछ की. जिसमें उन लोगों ने स्वीकार किया कि बीती रात मृतक की पत्नी और युवक घर के किचन में शारीरिक संबंध बना रहे थे. जिसे पति ने देख लिया गया और विवाद हुआ. जिसके कुछ घंटे बाद ही पत्नी और प्रेमी दोनों मिलकर पहले पति की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर दूसरे कमरे में बीमार बुजुर्ग की भी इन दोनों ने गला दबाकर हत्या कर दी हत्या के कुछ ही घंटे में ही खुलासा होने से जिला पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है. फिलहाल पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल जांच करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसएसपी ने यह भी बताया कि मृतक की पत्नी 2 वर्ष पूर्व नशीली पदार्थ बिक्री करने के आरोप में जेल जा चुकी है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.